महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली: कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच करने वाली एथिक्स कमेटी ने शुक्रवार को अपनी जांच रिपोर्ट लोक सभा में पेश कर दी है।
एथिक्स कमेटी के चेयरमैन विनोद सोनकर ने शुक्रवार को जैसे ही कमेटी की जांच रिपोर्ट को सदन में पेश किया, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
नारेबाजी करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद वेल में आ गए। कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, सपा और बसपा सहित अन्य कई विपक्षी दलों के सांसद तृणमूल कांग्रेस का साथ देते हुए अपनी-अपनी सीट पर खड़े हो गए।
पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल हंगामा कर रहे सांसदों को यह कहते हुए समझाने की कोशिश करते नजर आए कि अभी तो सिर्फ रिपोर्ट पेश हुई है, अभी इस पर चर्चा होनी है। लेकिन हंगामा और नारेबाजी जारी रहने पर अग्रवाल ने लोक सभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान भी हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






