- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- eta : मासूम बच्ची से...
eta : मासूम बच्ची से की दरिंदगी फिर की निर्ममता से हत्या

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा में पोर्न देखकर युवक हैवान बन गया। उसने सात वर्ष की मासूम बच्ची को खेत ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख निकल गई। इससे उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को खेत पर फेंककर फरार हो गया। गांव और घरवालों ने देखा उनकी रूह कांप …
एटा : उत्तर प्रदेश के एटा में पोर्न देखकर युवक हैवान बन गया। उसने सात वर्ष की मासूम बच्ची को खेत ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख निकल गई। इससे उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को खेत पर फेंककर फरार हो गया। गांव और घरवालों ने देखा उनकी रूह कांप गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव को सरसों के खेत में फेंक कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गांव के ही 26 वर्षीय जवाहर शर्मा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पोर्न वीडियो देखने के बाद युवक ने बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सात वर्ष की बच्ची के साथ वारदात करने वाला जवाहर शर्मा पकड़ लिया गया है। आरोपी गांव में आवारा घूमता है। उसके छोटे भाई की शादी हो चुकी है। वह अविवाहित है। शराब व अन्य नशा करने का भी आदी है। छह दिन पहले ही आरोपी के भाई विकास ने उसे स्मार्ट फोन दिया था।
चीख निकली तो मार डाला
इसमें वह शनिवार की दोपहर ऑनलाइन पोर्न वीडियो देख रहा था। तभी उसे बच्ची अकेली जाती दिखाई दी। उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। गांव से करीब 100 मीटर दूर अपने सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात की। बच्ची की चीख निकलने पर गला दबाकर हत्या कर दी।
खेत में पड़ा मिला शव
इसके बाद शव को खेत में ही छोड़कर भाग गया। पुलिस को शनिवार की शाम करीब 7 बजे बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई थी। काफी प्रयास के बाद भी शव न मिलने पर डॉग स्क्यॉड टीम को लगाया गया। मुख्य आरक्षी डॉग राजा की मदद से शव को सरसों के खेत से बरामद किया गया।
कबूल किया वारदात करना
आरोपी की तलाश में एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ थाना पुलिस को लगाया गया। रविवार की दोपहर आरोपी को गांव नगला जसराम के पास से पकड़ लिया। उसने पोर्न वीडियो देखने के बाद वारदात करना कबूल किया है। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
