
x
फाइल फोटो
रांची (आईएएनएस)| झारखंड सरकार ने दो निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना की मंजूरी प्रदान की है। विधानसभा से बिल पारित होने के बाद इन विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए राज्यपाल की मंजूरी मिल गयी है, जिसके बाद विधि विभाग ने कानून का रूप देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार ने दिनेश सिंह विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 की स्वीकृति दी है। यह विवि झारखंड के गढ़वा जिले में स्थापित होगा जिसका दायरा पूरे राज्य में होगा। डिप्लोमा-डिग्री पापाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी। विवि में कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य शिक्षक व कर्मियों के पद सृजित किए जायेंगे। राज्य सरकार ने इसी तरह सोना देवी विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 की स्वीकृति दी है। यह विवि घाटशिला में स्थापित होगा। इसमें भी कुलपति, कुलसचिव सहित सभी पद सृजित किए जायेंगे।
विश्वविद्यालयों को शिक्षकों और कर्मियों के कम से कम 50 प्रतिशत राज्य के अधिवासी लोगों के लिए आरक्षित करने की शर्त रखी गयी है। यानि इन सीटों पर राज्य के निवासियों को सीटों के आरक्षण का नियम झारखंड सरकार के नियम और समय-समय पर जारी आदेशों द्वारा तय किया जायेगा। राज्य सरकार या केंद्र सरकार से इन विवि को कोई अनुदान नहीं दिया जायेगा। हालांकि, राज्य सरकार चाहे तो अनुदान किसी अन्य मद से दे सकती है। विवि को डिप्लोमा-डिग्री इत्यादि समय पर देना होगा।
Tagsझारखंड सरकारझारखंडझारखंड न्यूज़विश्वविद्यालयों की स्थापनानिजी विविझारखंड निजी विश्वविद्यालय स्थापनाGovernment of JharkhandJharkhandJharkhand NewsEstablishment of UniversitiesPrivate UniversityJharkhand Private University Establishment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





