भारत

स्वास्थ्य सेवाओं पर एस्मा लागू

jantaserishta.com
12 July 2023 2:33 PM IST
स्वास्थ्य सेवाओं पर एस्मा लागू
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। इसके चलते राज्य सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लागू कर दिया है। जगदलपुर जिला प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस तक जारी कर दिया है।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छन्नता निवारण अधिनियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
आदेश में कहा गया है, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित समस्त कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी तथा एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कार्य करने से इनकार किए जाने का प्रतिषेध करती है।
संदर्भित आदेश के पालन में हड़ताल से वापस कार्य पर तत्काल उपस्थित होने को निर्देशित किया गया है। शासन से एस्मा लागू करने के पश्चात जिला प्रशासन ने एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तत्काल अपनी सेवाओं में उपस्थित होने का निर्देश एवं आदेश जारी किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story