भारत

इरोड पूर्व उपचुनाव: आईटी विभाग ने निगरानी के लिए बनाया कंट्रोल रुम

jantaserishta.com
9 Feb 2023 11:52 AM IST
इरोड पूर्व उपचुनाव: आईटी विभाग ने निगरानी के लिए बनाया कंट्रोल रुम
x
चेन्नई (आईएएनएस)| पूर्वी इरोड उपचुनाव में भारी धन खर्च किए जाने की खबरों के बीच आयकर (आई-टी) विभाग ने राजनीतिक दलों के नकदी और दूसरे खर्च पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रुम स्थापित किया है। कंट्रोल रुम चौबीसों घंटे काम करेगा।
एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए और डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) के बीच करो या मरो की लड़ाई चल रही है। ऐसी खबरें हैं कि चुनावों के दौरान पैसा का आदान-प्रदान काफी हो सकता है।
धन के अवैध हस्तांतरण को रोकने के कड़े उपायों के तहत चुनाव आयोग ने पहले ही जिला पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन को सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया है।
आयकर विभाग द्वारा कंट्रोल रुम का गठन चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को पैसे की पेशकश कर किसी भी तरह से प्रभावित करने से रोकने के लिए इस कवायद का हिस्सा है।
धन के वितरण के साथ-साथ अवैध नकद हस्तांतरण के बारे में आईटी अधिकारियों को सूचना देने के लिए एक समर्पित टोल फ्री नंबर प्रदान किया गया है। टोल फ्री नंबर 1800 425 6669 है। लोग व्हाट्सऐप (9445394453) का उपयोग कर आईटी विभाग को सूचना दे सकते है।
आयकर अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि अगर उन्हें बड़ी नकदी के साथ-साथ आभूषण या अन्य कीमती सामान का पता चलता है तो वे विभाग को सूचना दे सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story