भारत

इरोड पूर्व उपचुनाव: कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार एलंगोवन 6 हजार से अधिक मतों से आगे

jantaserishta.com
2 March 2023 10:41 AM IST
इरोड पूर्व उपचुनाव: कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार एलंगोवन 6 हजार से अधिक मतों से आगे
x
चेन्नई (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता और डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव फ्रंट के उम्मीदवार ई.वी.के.एस. एलांगोवन ने इरोड पूर्व उपचुनाव में शुरुआती बढ़त बना ली है। गुरुवार को पहले दौर की मतगणना के बाद, कांग्रेस नेता अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और अन्नाद्रमुक उम्मीदवार के.एस. थेनारासु से 6 हजार से अधिक मतों से आगे थे। उल्लेखनीय है कि कि निर्वाचन क्षेत्र में 74.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया।
चार जनवरी को कांग्रेस के मौजूदा विधायक ई. थिरुमहान एवरा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था। मृतक विधायक के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एलंगोवन कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ई. थिरुमहान एवरा ने तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार एम. युवराज को 8904 मतों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में सुपरस्टार कमल हासन की मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) ने भी डीएमके के मोर्चे को समर्थन दिया है।
उपचुनावों में 77 उम्मीदवार मैदान में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story