भारत
इरोड पूर्व उपचुनाव: सीएम स्टालिन 24 फरवरी को करेंगे प्रचार
jantaserishta.com
8 Feb 2023 1:54 PM IST

x
फाइल फोटो
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन 24 फरवरी को इरोड ईस्ट उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को मतदान होगा।
डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ई.वी.के.एस. एलंगोवन को चुनाव के लिए मैदान में उतारा, जबकि प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले एनडीए मोर्चे ने पूर्व मंत्री के.वी. थेनारासु को चुनावी मैदान में भेजा है।
मौजूदा विधायक ई. थिरुमहान एवरा के चार जनवरी को निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है।
मृतक विधायक कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन के बेटे थे।
डीएमके और अन्नाद्रमुक दोनों इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में ले रहे हैं।
कांग्रेस नेता ई. थिरुमहान एवरा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 8,924 मतों के अंतर से यह सीट जीती थी।
एमएनएम के संस्थापक नेता और दक्षिण भारतीय मेगास्टार कमल हासन ने कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है।
टीटीवी दिनाकरन के एएमएमके और अन्नाद्रमुक के ओपीएस धड़े ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन अब वापस ले लिए हैं।
Tagsतमिलनाडु मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिनतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़एम.के. स्टालिनइरोड पूर्व उपचुनावउपचुनावTamil Nadu Chief Minister M.K. StalinTamil NaduTamil Nadu NewsM.K. stalinerode east by-electionby-election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





