भारत

एरिक गार्सेटी ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में ली शपथ

jantaserishta.com
25 March 2023 9:27 AM IST
एरिक गार्सेटी ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में ली शपथ
x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक समारोह में लॉस एंजेलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को आधिकारिक रूप से भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में शपथ दिलाई। गार्सेटी को इस महीने की शुरुआत में भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में पुष्टि की गई थी। दो वर्षो से जारी गतिरोध समाप्त हो गया था।
शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह में गार्सेटी के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इसमें उनकी पत्नी और बेटी शामिल थीं।
अपने नए राजनयिक कार्यभार के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व मेयर ने कहा, मैं सेवा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
अमेरिकी सीनेट ने दोनों पक्षों के क्रॉस-वोटिंग के साथ 52-42 मतों के साथ उनकी नियुक्ति की पुष्टि की।
गौरतलब है कि गार्सेटी कभी डेमोक्रेटिक पार्टी में एक उभरता हुआ सितारा थे, लेकिन एक वरिष्ठ सहयोगी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों की अनदेखी करने के लिए हाल ही में उनकी कड़ी आलोचना की गई थी।
इन आरोपों को लेकर उनका नामांकन रोक दिया गया था।
राष्ट्रपति बाइडेन ने पहली बार उन्हें जुलाई 2021 में नामांकित किया था, लेकिन यह आगे नहीं बढ़ा।
नई दिल्ली में अंतिम अमेरिकी राज्दूत केनेथ जस्टर थे, जिन्होंने जनवरी 2021 में अमेरिका में सरकार बदलने के बाद पद छोड़ दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story