भारत

स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के घर EOW की छापेमारी, जानें कितनी मिली आय से अधिक संपत्ति

jantaserishta.com
8 Feb 2022 6:54 PM IST
स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के घर EOW की छापेमारी, जानें कितनी मिली आय से अधिक संपत्ति
x
बड़ी खबर

मध्य प्रदेश के सीहोर की पाश कॉलोनी दांगी स्टेट में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के लिपिक केबी वर्मा के यहां EOW ने छापेमारी की है. विभाग की औऱ से इस बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, लिपिक के यहां आय से अधिक संपत्ति पाई गई है. EOW की कार्रवाई अभी जारी है.

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीहोर में स्वास्थ्य विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ रहे केबी वर्मा इस समय बैतूल में पदस्थ हैं. उनका घर शहर की पॉश कॉलोनी दांगी स्टेट में है. यहां कुछ देर पहले आर्थिक अपराध शाखा ने छापामार कार्रवाई की है.
सूत्रों के अनुसार, लिपिक यहां से 45 लाख रुपये नकद, सोने चांदी के आभूषण और जीवन बीमा निगम की पॉलिसी मिली है. लिपिक के घर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है और अंदर कार्रवाई लगातार जारी है. उल्लेखनीय है कि लिपिक वर्मा सीहोर स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद पर लंबे समय तक पदस्थ रहे हैं. अभी वर्तमान में उनकी पदस्थापना बैतूल में है. बताया गया है कि EOW ने एक साथ दोनों जगह पर छापा मारा है.
इस संबंध में EOW के SP राजेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की, जिसमें करीब 45 लाख रुपये की नकदी, साढ़े आठ लाख के जेवरात और कुछ जमीनों के कागज मिले हैं. अभी कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story