भारत
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर EOW ने मारा छापा
jantaserishta.com
3 Sept 2026 3:21 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश के बालाघाट में लोक निर्माण विभाग में प्रभारी कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के बालाघाट स्थित आवास सहित अन्य ठिकानों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बालाघाट में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी ।
इस शिकायत की पुष्टि के बाद में कार्यपालन यंत्री के बालाघाट निवास पर दबिश दी इसके साथ छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित आवास पर भी जांच जारी है। बताया गया है कि सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन की ओर से विभाग और प्रशासन से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की शिकायत की गई थी लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में संगठन के पदाधिकारी ने यह शिकायत ईओडब्ल्यू से की।
शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू ने एक साथ तीन स्थानों पर जांच शुरू की है। इस जांच के दौरान नगदी और वाहन मिले हैं। संगठन की ओर से ईओडब्ल्यू को जो शिकायत की गई थी उसमें कहा गया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एक ठेकेदार से 30 लाख रुपए के भुगतान के एवज में 10 लाख रुपए का कमीशन मांग रहे हैं। यही शिकायत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिंगारे के लिए मुसीबत बन गई है।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों स्थानों पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है और इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ जो शिकायत की गई थी, उसकी सत्यता क्या है और इंजीनियर के पास कितनी अघोषित संपत्ति है।
Tagsलोक निर्माण विभागलोक निर्माण विभाग इंजीनियरईओडब्ल्यू छापाPublic Works DepartmentPublic Works Department EngineerEOW Raid
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





