भारत

EOW ने बैंक के हेड कैशियर को किया गिरफ्तार, संपत्ति होगी कुर्क

Admin2
18 Jun 2021 7:17 PM IST
EOW ने बैंक के हेड कैशियर को किया गिरफ्तार, संपत्ति होगी कुर्क
x

फाइल फोटो 

चल रहे थे फरार

उज्जैन। उज्जैन EOW की टीम ने PNB के हेड कैशियर को गिरफ्तार किया है। 3 करोड़ से अधिक राशि गबन के मामले में हेड कैशियर फरार चल रहा था । हेड कैशियर राजकुमार नरवरिया को EOW ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। EOW में तीन साल पहले ये मामला दर्ज हुआ था। पंजाब नेशनल बैंक की बड़नगर तहसील शाखा में ये मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक EOW संपत्ति कुर्क कर 40 लाख की वसूली करेगी।

Next Story