भारत

EOU की टीम द्वारा GPO में की ताबड़तोड़ छापेमारी

Admin4
22 Feb 2024 4:31 PM IST
EOU की टीम द्वारा GPO में की ताबड़तोड़ छापेमारी
x
पटना। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम द्वारा आज राजधानी पटना स्थित जीपीओ यानी प्रधान डाक कार्यालय में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, 3276 करोड़ रुपए का 1688 किलो मादक पदार्थो की खेप दिल्ली और महाराष्ट्र के पांच जगहों से बरामदगी के बाद पूरे भारत में जगह-जगह तलाशी अभियान जारी है। इसी दौरान आज ईओयू की टीम ने जीपीओ में तलाशी अभियान चलाया है।
बता दें कि इओयू के एसपी राजेश कुमार, एसपी वीर धीरेंद्र, डीएसपी स्वाति कृष्णा और डीएसपी दलबल के साथ डॉग स्क्वायड की टीम तलाशी अभियान चला रही है। दरअसल, मादक पदार्थों के तस्करी रोक थाम को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने कई आदेश दिया है। इओयू की माने तो बिहार पुलिस लगातार अभियान चलाकर लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस तस्करों की कमर तोड़ने और सप्लाई चेन को ध्वस्त करने में जुटी है। आर्थिक अपराध इकाई ने इसके तहत ही विशेष अभियान चलाया है।
Next Story