
x
जानें पूरा मामला।
पटना (आईएएनएस)| बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा के खिलाफ कथित तौर पर एक फिल्म निर्माण कंपनी से धन लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। ईओयू के एडीजीपी नय्यर हसनैन खान के मुताबिक, एक प्रोडक्शन कंपनी ने अमित लोढ़ा की किताब पर आधारित खाकी नाम से एक वेब सीरीज बनाई है और उनकी पत्नी के बैंक खाते में पैसा आया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक लोढ़ा पर संघ लोक सेवा आयोग कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही लोढ़ा ने किताब लिखने से पहले पुलिस मुख्यालय से अनुमति नहीं ली थी और इसके कंटेंट को वेब सीरीज में इस्तेमाल किया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि लोढ़ा ने प्रोडक्शन कंपनी फ्राइडे स्टोरीटेलर्स और नेटफ्लिक्स से पैसे लिए थे।
वेब सीरीज खाकी 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की जीवनी पर आधारित है, जब वह नक्सल प्रभावित शेखपुरा जिले में एसपी के रूप में तैनात थे। शेखपुरा में जब उन्होंने एसपी का पदभार संभाला था तब आपराधिक गतिविधियां चरम पर थीं और जिले को अपराध मुक्त बनाया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





