भारत
पर्यावरण कार्यकर्ता ने दी जान? संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप
jantaserishta.com
21 Sept 2022 5:35 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पिछले 30 साल में उन्होंने 3 हजार से ज्यादा पेड़ लगाए।
नई दिल्ली: देवानागिरी में एक पर्यावरण कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सड़क किनारे एक पेड़ से लटकता पाया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुदकुशी कर ली। हालांकि कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की पहचान 68 साल के वीराचारी के रूप में हुई है जो कि मितलाकट्टे गांव में रहते थे।
पिछले 30 साल में उन्होंने 3 हजार से ज्यादा पेड़ लगाए। वह सड़क किनार पेड़ लगाया करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिस पेड़ से उनका शव लटकता हुआ पाया गया वह भी उन्होंने ही लगाया था। साल 2019 में उन्हें कन्नड़ राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वीराचारी के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा, एक बेटी हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के तहत मिलने वाले अनाज की क्वालिटी से बहुत परेशान थे। उनका कहना था कि लोगों को खराब अनाज मिलता है। इस बात को लेकर उन्होंने समोवार को सिद्दारामप्पा के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर से शिकायत की थी। डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि प्रशासन की तरफ से सिद्धारामप्पा का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया था लेकिन उसने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया। हरिहर ग्रामीण थाने में घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





