भारत

डायनामाइट की एंट्री: बुलडोजर नहीं अब विस्फोटक से उड़ाया जाएगा अपराधियों का घर, डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बनाई योजना

jantaserishta.com
5 April 2022 9:08 PM IST
डायनामाइट की एंट्री: बुलडोजर नहीं अब विस्फोटक से उड़ाया जाएगा अपराधियों का घर, डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बनाई योजना
x
बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश में अभी तक अपराधियों के घरों को गिराने के लिए बुलडोजर का प्रयोग किया जा रहा था, लेकिन अब यूपी में `हो गई है. डायनामाइट के जरिए भू-माफिया के घरों को गिराया जाएगा. इसके लिए बाकयदा विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में डायनामाइट का प्रयोग ऊंची और बड़ी मंजिलों को गिराने में किया जाएगा. क्योंकि बड़ी मंजिलों को गिराने में बुलडोजर के दबने के साथ ही काफी समय बर्बाद होता है. लिहाजा अब लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बड़ी बिल्डिंग्स को गिराने के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है. इसके लिए भोपाल से टीम बुलाई जा रही है.
लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के वीसी अक्षय त्रिपाठी के मुताबिक जो बिल्डिंग छोटी होती हैं, उन्हें बुलडोजर के जरिए आसानी से गिरा दिया जाता है. लेकिन बड़ी बिल्डिंग को गिराने में काफी समय लगता है. इसलिए ये फैसला लिया गया है कि अब इस काम के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि हमने बाहर से टेक्निकल स्टाफ भी बुलाया है. ऐसी बिल्डिंग को गिराने में टीम को लगाया जाएगा. इसमें समय की भी बचत होगी. अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक ये भी देखा जाता था कि बिल्डिंग को गिराते समय नुकसान भी होता था लेकिन अब इससे बचा जाएगा. इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने ये फैसला लिया है कि अब बिल्डिंग गिराने में डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story