भारत
नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में मार्गदर्शन से पूरे देश को होगा लाभ: दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
6 March 2026 12:34 PM IST

x
दिलीप जायसवाल,Dilip Jaiswal,
पटना: बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में नीतीश कुमार के राजनीतिक मार्गदर्शन से पूरे देश को लाभ होगा।
नीतीश कुमार के बारे में मंत्री दिलीप जायसवाल ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। निश्चित रूप से आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में नीतीश कुमार के राजनीतिक मार्गदर्शन से पूरे देश को लाभ होगा।"
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पटना में मुलाकात की। राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए नीतीश ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।"
इसी बीच, दिलीप जायसवाल ने पूर्व विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव को नागालैंड का गवर्नर बनाए जाने पर कहा, "नंद किशोर यादव पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री और विधानसभा स्पीकर के तौर पर काम किया है। उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है। उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है।"
जायसवाल ने आगे कहा, "मैं नंद किशोर यादव को शुभकामनाएं देता हूं। वे आने वाले समय में राज्यपाल के रूप में देश की सेवा करेंगे।" उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। दिलीप जायसवाल ने कहा, "ममता बनर्जी को अपने आप से सवाल करना चाहिए कि किस तरह बंगाल में संवैधानिक संस्थानों का चीरहरण किया जा रहा है। टीएमसी के कार्यकर्ता जिस तरह संविधान का मखौल उड़ा रहे हैं, आने वाले समय में पूरा देश देख रहा है कि ममता बनर्जी क्या कर रही हैं। राजनीति में लोग कितने नीचे गिरकर संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन करने का काम कर रहे हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





