भारत

घर में घुसकर की अज्ञात बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक गंभीर

Shantanu Roy
31 May 2023 4:13 PM GMT
घर में घुसकर की अज्ञात बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक गंभीर
x
जानिए क्या है पूरा मामला
बंगा। नजदीकी गांव हीऊ में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर पर फायरिंग दौरान एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिंदर राम उर्फ रूपा पुत्र बीरू राम निवासी हीऊ ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने घर पर मौजूद था और खाना खाने लगा था। टी.वी. चाल रहा तभी अचानक आवाज आई, घर वालों लगा शायद पटाखों चल रहे हैं। जब बाहर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के गेट में गोलियां मारी और फिर एक गोली उनके घर के अंदर कमरे की दीवार में लगी। इसी बीच गोली महिंदर राम के बाएं हाथ में लगी और वह मामूली रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि उक्त फायरिंग किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के गेट के बाहर से की है। उनकी किसी व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन फिर भी यह नहीं कहा जा सकता कि उन पर यह फायरिंग किसने और क्यों की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना बंगा पुलिस को दी, जिन्हें सूचना मिलते ही बंगा थाना प्रभारी सहित पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। इस संबंध में जब थाना सिटी के एस.एच.ओ.एस.आई. महेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वह रात में मौके पर गए थे और मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story