भारत

दिनदहाड़े घर में घुसकर ज़मींदार पर चलाई गोली, घायल की अस्पताल में मौत

Shantanu Roy
4 Jan 2023 4:01 PM GMT
दिनदहाड़े घर में घुसकर ज़मींदार पर चलाई गोली, घायल की अस्पताल में मौत
x
देखें वायरल VIDEO...
लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के गांव बारदे में घर में घुसकर एक व्यक्ति को दो लोगों ने गोलियां मार दी। घायल को कल्याणी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि मरने वाले व्यक्ति को पहले धमकी भी मिल चुकी थी। मरने वाला गांव में ही इलेक्ट्रिशियन का काम इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।
मरने वाले की पहचान परमजीत सिंह (45) के रूप में हुई है। बुधवार को वह पशुओं के लिए चारा डाल रहा था। इस दौरान दो लोग घर में घुसे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लग गए। परिवार के लोगों को इकट्‌ठा होता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल परमजीत को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
घटना स्थल पर देहात पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। मरने वाले का कोई जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है। इस कारण पुलिस कई थ्योरियों पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सफेद रंग की आई-10 कार में सवार होकर आए थे। गाड़ी का नंबर दिल्ली का था। पुलिस गाड़ी को लोकेट करने में जुट गई है।

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story