भारत

भड़के माननीय! घटिया निर्माण कार्य में विधायक ने चलवाया बुलडोजर

jantaserishta.com
7 Jan 2025 5:26 PM IST
भड़के माननीय! घटिया निर्माण कार्य में विधायक ने चलवाया बुलडोजर
x
पुलिया को जेसीबी से तुड़वाया.
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने घटिया निर्माण पर सख्त रुख अपनाते हुए एक पुलिया को जेसीबी से तुड़वा दिया. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही इस पुलिया की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिससे नाराज विधायक ने ऑन द स्पॉट कार्रवाई की.
विधायक सुदीप गुड़िया मंगलवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़कों का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान बानो के कोनसोडे से पंडरीपानी के बीच स्थित एक पुलिया का निर्माण बेहद घटिया पाया गया. निर्माण की गुणवत्ता देखकर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा.
साथ ही उन्होंने तुरंत सिमडेगा उपायुक्त को फोन कर इसकी शिकायत की और कार्यपालक अभियंता को मौके पर बुलाने का निर्देश दिया. पथ प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर नंद किशोर ने वहां पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन विधायक के गुस्से के आगे जेसीबी बुलवाकर पुलिया तोड़ दी गई.
विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने इस घटना से एक कड़ा संदेश दिया कि जनता के हित में वो किसी भी स्तर पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे.
तोरपा के लोग विधायक की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग उन्हें तोरपा का नायक कह रहे हैं, क्योंकि उन्होंने रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी ऑन द स्पॉट एक्शन दिखाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story