भारत

सरकार के नौ साल पूरे होने पर हुआ प्रबुद्ध महिला सम्मेलन

Admin Delhi 1
14 Jun 2023 12:37 PM GMT
सरकार के नौ साल पूरे होने पर हुआ प्रबुद्ध महिला सम्मेलन
x

हल्द्वानी: केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा देश भर में महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। वहीं महिला मोर्चा नगर मंडल हल्द्वानी द्वारा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के क्रम में महिला मोर्चा नगर मंडल हल्द्वानी द्वारा प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष राशी जैन द्वारा की गईं। मंच संचालन मुख्य वक्ता बीना जोशी ने किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अलका जीना द्वारा मोदी सरकार की आम जनता के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत सम्बोधन दिया। सम्मेलन में भूमिका गोयल, विनीता, स्नेहा, गीता जोशी, संजय त्यागी, नगर महामंत्री मधुकर, विनोद जायसवाल, महिला मोर्चा की पूरी टीम महामंत्री चित्रा सुयाल, डॉ भावना, जशोदा सोत्याल, दीप्ति गुरुरानी, जोगिंदर कौर बिनू जायसवाल, गीता साहू ज्योति, कमला, चम्पा बुधलाकोटी, गुंजन सदाना, तरन्नुम खान, बेबी गोयल, स्नेह लता, पुष्पा भट्ट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ स्वाति सिंघल, कमलेश भंडारी, सुजाता माहेश्वरी सहित सभी प्रबुद्ध महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Next Story