
नई दिल्ली. आमतौर पर एक सहायक इंजीनियर की सैलरी 60 हजार रुपये के आसपास होती है. लेकिन अगर कोई इंजीनियर इतनी सैलरी से करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर लें तो इसे क्या कहेंगे. दरअसल, यह अचंभित करने वाली बात ओडिशा की है. ओडिशा की विजिलेंस टीम (Vigilance team of Odisha) ने एक सहायक इंजीनियर (Assistance engineer) के घर छापा मारकर (raid) अकूत संपत्ति सीज कर ली है. सहायक इंजीनियर भद्रक जिले के ग्रामीण विभाग में कार्यरत है. गुरुवार को विजिलेंस विभाद की 5 टीम ने इंजीनियर के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा और देर रात तक यह कार्रवाई चलती रही. इस बड़ी कार्रवाई में अब तक 2.61 करोड़ मूल्य की संपत्ति बरामद करने की खबर है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





