इंजीनियर के घर पड़े छापे, पांच लाख के पुराने नोट समेत मिली इतनी अवैध संपत्ति

पटना: बिहार में जल संसाधन विभाग (Department of Water Resources) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हरेकृष्ण प्रसाद के घर से छापे में इतनी नगदी मिली की छापेमारी करने गई टीम अवाक रह गई. इंजीनियर हरेकृष्ण प्रसाद के घर से निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापे के दौरान 58.84 लाख रुपया कैश और 5.24 लाख रुपए के पुराने नोट बरामद किए हैं. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद के ठिकानों पर बुधवार को निगरानी ब्यूरो इकाई ने छापा मारा. इस दौरान निगरानी ब्यूरो ने हरे कृष्ण प्रसाद के पटना और सीवान स्थित ठिकानों से 58 लाख 84 हजार कैश, 5 लाख 24 हजार के पुराने नोट, दो लाख 29 हजार के सोने के जेवरात बरामद किए हैं. साथ ही निगरानी को बैंक में जमा 31 लाख रुपये के 8 पासबुक, चार जमीन पर 80 लाख रुपये खर्च का डीडी भी मिला है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





