
x
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नियुक्ति पाने के लिए अमरण अनशन पर बैठे चयनित ओबीसी सब इंजीनियर्स का आमरण अनशन दूसरे दिन खत्म हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अनशनरत सब इंजीनियर्स को भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कराएंगे और उनके हित की लड़ाई भी लड़ेंगे।
अन्य पिछड़ा वर्ग के चयनित सब इंजीनियर्स का आरोप है कि चयन परीक्षा में ज्यादा नंबर आने के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई जबकि कम अंक पाने वालों को नियुक्ति दी जा रही है। इसी मांग को लेकर सब इंजीनियर्स रोशनपुरा चैराहे पर दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे।
बीती देर रात को अरुण यादव अनशन स्थल पर पहुॅचे और अनशनरत परीक्षार्थियों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी लड़ाई लड़ेंगे। परीक्षार्थियों से यादव ने चर्चा की और सरकार की नीतियों को बेरोजगार विरोधी बताते हुए आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने अनशनरत परीक्षार्थियों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





