भारत

इंजीनियरिंग छात्र की रिमिक्स फॉल में डूबने से हुई मौत

Admin4
3 March 2024 7:59 AM GMT
इंजीनियरिंग छात्र की रिमिक्स फॉल में डूबने से हुई मौत
x
रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के एक इंजीनियरिंग छात्र की शनिवार को दशम फॉल थाना क्षेत्र के रिमिक्स फॉल में डूबने से मौत हो गई।
मृतक प्रियांशु बल जामताड़ा का रहने वाला था। वह वाटर मैनेजमेंट इंजीनियरिंग में प्रथम वषर् का छात्र था औश्र मनातू में ही विवि कैंपस के बाहर किराए पर रहता था। वह 7 दोस्तों के साथ रिमिक्स फॉल घूमने पहुंचा था। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि नहाने के दौरान वे लोग फॉल में काफी नीचे चले गए थे। अचानक 5 दोस्त डूबने लगे।
शोर मचाने पर भी आसपास मौजूद लोगों ने मदद नहीं की। 4 छात्र किसी तरह निकले, लेकिन प्रियांशु डूब गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।
Next Story