भारत

इंजीनियरिंग के छात्र ने किया अपराध, बिजनेसमैन से मांगा टेरर टैक्स

jantaserishta.com
3 Feb 2022 10:46 AM IST
इंजीनियरिंग के छात्र ने किया अपराध, बिजनेसमैन से मांगा टेरर टैक्स
x
छात्र ने कबूला अपना जुर्म।

भोपाल: मध्यप्रदेश के भिंड में पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जल्द अमीर बनने के चक्कर में इंजीनियरिंग के छात्र ने होटल संचालक से 50 लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा था.

एडिशनल एसपी कमलेश खुरपुसे ने बताया कि भिंड के देहात थाना इलाके में एक होटल मालिक को 29 जनवरी की दोपहर एक अंजान कॉल आया था. कॉल करने वाले शख्स ने होटल संचालक को धमकी दी कि वह जल्द 50 लाख रुपए का इंतजाम करें नहीं तो उसके और उसके परिवार के लिए खतरा पैदा हो जाएगा.
होटल संचालक ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू की गई. मामले की जांच के दौरान मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन ग्वालियर मिली जहां से पुलिस ने रवि शाक्य नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया.
रवि शाक्य ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और जल्द ही रईस बनना चाहता था इसलिए उसने होटल संचालक को धमकाकर 50 लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा था. रवि ने बताया कि इस प्लान में उसका एक दोस्त भी शामिल है. फिलहाल पुलिस दूसरे युवक की तलाश में जुट गई है'
एडिशनल एसपी के मुताबिक होटल के संचालक को एक व्यक्ति ने परिवार की पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए 50 लाख रुपए की डिमांड की थी. मामला दर्ज करते हुए आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी बहुत महत्वकांक्षी है और जल्दी अमीर बनना चाहता था इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story