भारत

माँ ने पैसे देने से किया इनका, 2000 रुपए को लेकर इंजीनियरिंग छात्र ने लगाई फांसी

SHIDDHANT
24 April 2026 12:26 AM IST
माँ ने पैसे देने से किया इनका, 2000 रुपए को लेकर इंजीनियरिंग छात्र ने लगाई फांसी
x
फांसी
Munger, Bihar मुंगेर, बिहार। जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मात्र 2000 रुपए न मिलने पर एक इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और परिवार में गहरा शोक फैल गया है। जानकारी के अनुसार, रामपुर बस्ती निवासी योगेंद्र प्रसाद सिंह के 30 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव, जो लखीसराय के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था, उसने घर की चौथी मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


परिजनों के मुताबिक, कुमार गौरव ने अपनी मां से 2000 रुपए की मांग की थी। मां ने बताया कि उसे पहले ही पैसे दिए जा चुके हैं और नए पैसे आने के बाद दिए जाएंगे। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और उसने घर में गुस्से में स्कूटी को भी गिरा दिया। इसके बाद वह ऊपर कमरे में चला गया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा अंदर से बंद था और कोई जवाब नहीं मिल रहा था। दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि कुमार गौरव ने बहन के दुपट्टे से फांसी लगा ली थी।


घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में इसे पारिवारिक तनाव और भावनात्मक आवेग में उठाया गया कदम माना जा रहा है। यह घटना युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और भावनात्मक असंतुलन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Next Story