भारत

इंजीनियर गया जेल, पत्नी, सास और बेटी का किया ये हाल!

jantaserishta.com
29 Aug 2022 8:34 AM IST
इंजीनियर गया जेल, पत्नी, सास और बेटी का किया ये हाल!
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: मयूर विहार इलाके में रुपये के लेनदेन और पारिवारिक विवाद में एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी, सास और आठ साल की बेटी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि तीनों के चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इंजीनियर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आनन-फानन में तीनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंजीनियर की पत्नी और सास की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि इंजीनियर सिद्धार्थ और उसकी पत्नी अदिति के बीच पिछले पांच-छह साल से विवाद चल रहा था। दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे थे। दोनों की करीब 9 साल पहले शादी हुई थी। एक-दो साल के बाद उनके बीच मनमुटाव होने लगा।
डीसीपी प्रियंका कश्यप के मुताबिक बताया कि रविवार देर शाम को मानस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर- सी-7 में आरोपी ने अपनी पत्नी, सास और आठ साल की बेटी को चाकू मार दिया। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि आरोपी ने अपनी 37 वर्षीय पत्नी अदिति, 60 वर्षीय सास माया देवी पर चाकू के कई वार किए हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है, उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story