भारत

शौक के लिए अपराध: जन्मदिन मनाने के लिए इंजीनियर ने की स्नैचिंग, पुलिस ने खंगाले 30 सीसीटीवी फुटेज, और फिर...

jantaserishta.com
28 July 2021 9:40 AM IST
शौक के लिए अपराध: जन्मदिन मनाने के लिए इंजीनियर ने की स्नैचिंग, पुलिस ने खंगाले 30 सीसीटीवी फुटेज, और फिर...
x
राजधानी से बड़ी खबर.

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक 31 वर्षीय जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) को अपने जन्मदिन (Birthday) के लिए स्नैचिंग (Snatching) भारी पड़ गई. मानसरोवर पार्क में एक महिला के इयररिंग छीनने के आरोप में जूनियर इंजीनियर शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम मोहित गौतम उर्फ लव है. वह शहादरा के ज्योति नगर का रहने वाला है.

बीते शुक्रवार को मानसरोवर पार्क पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें बताया गया था कि एक बाइक सवार शख्स ने एक महिला की गोल्डन इयररिंग लूट ली. जांच के दौरान पुलिस ने 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्नैचर के फरार होने के रास्ते का पता लगाया. फुटेज से पुलिस ने कुछ तस्वीरें भी निकालीं जिसमें आरोपी मास्क लगाए हुए था और बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं था.
रविवार को जगतपुरी वाइन शॉप पर ऐसी ही बाइक नजर आई जिसके नंबर प्लेट पर नंबर नहीं था जिसके बाद पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान गौतम ने बताया कि BSES में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर जूनियर इंजीनियर है.
उसने बताया कि रविवार को उसने अपना जन्मदिन मनाने के लिए महिला की सोने की इयररिंग लूट ली क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे. गौतम ने आगे बताया कि उसने चुराई हुई इयररिंग सुरेंद्र नाम के शख्स को बेच दी. सुरेंद्र ज्वेलरी का काम करता है और शहादरा के अशोक नगर का रहने वाला है. सुरेंद्र फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story