भारत
इंजीनियर की हत्या, लूट के दौरान पत्नी और बेटे के सामने चाकू से गोदा, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
7 July 2025 11:29 AM IST

x
फैली सनसनी.
मुजफ्फरपुर: शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित माड़ीपुर इलाके में सोमवार की तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। खिड़की के रास्ते घर में घुसे अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक कनीय अभियंता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब इंजीनियर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। अपराधियों ने इंजीनियर को उनके ही परिवार के सामने मौत के घाट उतार दिया।
मृतक की पहचान वैशाली जिले के देढूआ गांव निवासी मो. मुमताज के रूप में हुई है, जो वर्तमान में माड़ीपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। वह भगवानपुर (वैशाली) प्रखंड में पदस्थापित कनीय अभियंता (JE) थे। उन्होंने माड़ीपुर में जमीन खरीदकर अपना मकान भी बनाया था।
घटना सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि अपराधी बालकनी की खिड़की से अंदर घुसे और सीधे कमरे में पहुंचे, जहां पूरा परिवार सो रहा था। बेड पर ही मुमताज पर चाकू से वार कर दिया गया। हत्या से पहले कमरे में अपराधियों और मुमताज के बीच जमकर उठा-पटक हुई। कमरे में चारों ओर खून फैला मिला। वारदात के वक्त पत्नी और बच्चे भी कमरे में ही मौजूद थे। अपराधियों ने उनके सामने ही मुमताज की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मुमताज के परिजन वैशाली और अन्य जगहों से माड़ीपुर पहुंच गए। सूचना पर काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, डीएसपी सीमा कुमारी और थानेदार जयप्रकाश ने दल-बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक की पत्नी व बच्चों से पूछताछ की।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी मौके पर बुलाया है। जांच में जुटी टीम को कमरे से कई सुराग मिले हैं। परिजनों का कहना है कि लूट के दौरान विरोध करने पर मुमताज की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





