भारत
इंजीनियर की हत्या: 2 युवकों ने फॉर्च्यूनर कार के आगे अपने वाहन को अड़ाया, फिर...
jantaserishta.com
17 Aug 2023 11:02 AM IST

x
फैली सनसनी.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में दो बदमाशों ने चाकू घोंपकर सिविल इंजीनियर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर बुधवार की रात को सिविल इंजीनियर अतुल जैन अपने साथी प्रॉपर्टी ब्रोकर धीरेंद्र पांचाल के साथ उनकी कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवक गलत तरीके से दुपहिया वाहन चला रहे थे, जिस पर अतुल ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद दुपहिया वाहन स्कूटर पर सवार दोनों युवकों ने फॉर्च्यूनर कार के आगे अपने वाहन को अड़ा दिया और गाड़ी को रोका।
जैसे ही अतुल कार से नीचे उतरा, उन दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और एक ने चाकू घोंप दिया। अतुल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार की कर लिया जाएगा।
कहा तो यह भी जा रहा है कि जिन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह नाइट्रावेट और गांजे का नशा करते हैं। इससे पहले रविवार को भी एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की कार को ओवरटेक करते हुए विवाद हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई थी। बाद में आरोपियों के बारे में पता चला कि वह भी नशे की हालत में थे।
Tagsइंदौरइंदौर न्यूज़इंदौर पुलिसइंजीनियरइंजीनियर हत्याIndoreIndore NewsIndore PoliceEngineerEngineer Murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





