भारत

इंजीनियर की मौत: बुरी तरह पिचक गई फॉर्च्यूनर कार, ऐसे हुआ हादसा

jantaserishta.com
25 April 2026 10:49 AM IST
इंजीनियर की मौत: बुरी तरह पिचक गई फॉर्च्यूनर कार, ऐसे हुआ हादसा
x
पढ़ें पूरी खबर.
इटानगर: अरुणाचल प्रदेश में खराब मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. राज्य के केयी पान्योर जिले के पोटिन इलाके में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के बीच भूस्खलन हो गया. इसमें एक जूनियर इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल, फॉर्च्यूनर कार पर अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टान आ गिरी, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी भयावह थी कि कार में सवार व्यक्ति को संभलने तक का मौका नहीं मिला. चट्टान सीधे गाड़ी की छत पर गिरी और देखते ही देखते लग्जरी एसयूवी मलबे में तब्दील हो गई. हादसे में जूनियर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई.
यह हादसा उस समय हुआ, जब राज्य के कई हिस्सों में तेज गरज, बारिश और तूफान का असर देखा जा रहा था. लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों की मिट्टी ढीली पड़ गई थी, जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं. पोटिन क्षेत्र में भी इसी वजह से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे आ गया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे वाहन को निकाला गया. हालांकि, तब तक जूनियर इंजीनियर की जान जा चुकी थी. हादसे की तस्वीरें बेहद भयावह हैं. विशाल चट्टान के नीचे फॉर्च्यूनर दब गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में भूस्खलन की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है.
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने से बचने की अपील की है. साथ ही संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं. फिलहाल मृतक जूनियर इंजीनियर की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story