भारत

'जिंदगी जहर हो गई है अपने कलंक को नहीं धो पाया' , इंजीनियर ने की आत्महत्या

jantaserishta.com
31 May 2023 8:50 AM IST
जिंदगी जहर हो गई है अपने कलंक को नहीं धो पाया , इंजीनियर ने की आत्महत्या
x
पंखे से लटका मिला शव.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओनिक्स काउंटी सोसायटी के फ्लैट में इंजीनियर अजीत राज चौधरी (36) का शव सोमवार को पंखे से लटका मिला। इस दौरान इंजीनियर की पत्नी ड्यूटी पर गई थी पुलिस को मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि उसकी जिंदगी जहर हो गई है और वह अपने कलंक को नहीं धो पाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इससे एक दिन पहले भी एक इंजीनियर ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक निजी कंपनी में आईटी इंजीनियर चौधरी सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी एक कंपनी में नौकरी करती है।
सोमवार को अजीत का शव पंखे से लटका मिला। अजीत के भाई ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अजीत के भाई अमित ने पुलिस को बताया कि सोमवार को भाई घर पर अकेला था। शाम को जब उसकी पत्नी ड्यूटी से लौटी तो अजीत का शव लटका मिला। अजीत की पत्नी ने अमित को सूचना दी। पुलिस परिजन से बात कर अभी यह नहीं पता लगा पाई है कि अजीत ने अपने कलंक धोने की बात क्यों लिखी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story