भारत
जली हुई कार में इंजीनियर का जला हुआ शव मिला, खाई में धकेलकर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश
jantaserishta.com
2 April 2023 4:42 PM IST

x
DEMO PIC
हुआ ये खुलासा.
तिरुपति (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में अज्ञात लोगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर उसकी कार में जिंदा जला दिया। जानकारी के मुताबिक, नायडूपेटा-पुथलपट्टू मार्ग पर गंगुडू पल्ले गांव के पास जली हुई कार में नागराजू (36) का जला हुआ शव मिला। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त की।
पुलिस को संदेह है कि बेंगलुरु में एक प्रमुख आईटी कंपनी में काम करने वाले नागराजू की आधी रात को हत्या कर दी गई और आरोपी ने कार को खाई में धकेल कर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।
नागराजू ब्राह्मणपल्ली गांव के रहने वाला था और उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को एक महिला के रिश्तेदारों द्वारा मार दिए जाने का संदेह है, जिसके साथ उसके छोटे भाई पुरुषोत्तम के कथित रूप से विवाहेतर संबंध हैं।
पुरुषोत्तम और एक ही गांव की महिला के विवाहेत्तर संबंधों के कारण दोनों परिवारों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। शनिवार की रात महिला के परिजन नागराजू को अपने साथ मामले पर चर्चा करने ले गए। उन्होंने कथित तौर पर उसकी पिटाई की और उसके हाथ-पैर बांधकर उसे कार में बंद कर दिया और आग लगा दी।
जली हुई कार के पास पीड़ित की चेन, जूते और अन्य सामान मिले। पुलिस ने मौके से सुराग जुटाए।
Tagsआंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश न्यूज़आंध्र प्रदेश पुलिसइंजीनियरकारजिंदा जलायासॉफ्टवेयर इंजीनियरandhra pradeshandhra pradesh newsandhra pradesh policeengineercarburned alivesoftware engineer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





