भारत

2 लाख रुपए रिश्वत लेते अभियंता गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Dec 2022 12:13 PM IST
2 लाख रुपए रिश्वत लेते अभियंता गिरफ्तार
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पटना में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को दो लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद छापेमारी में उनके आवास से बड़ी मात्रा में नकद और आभूषण बरामद किए गए हैं। अभी भी तलाशी अभियान जारी है। तलाशी में कई दस्तावेज और बैंक खातों का ब्योरा भी मिला।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सगुना मोड़ के रहने वाले आनंद कुमार ने ब्यूरो में शिकायत की थी कि भवन निर्माण विभाग में कराए गए तीन कार्यों का करीब 18 लाख रुपए का भुगतान बाकी है, जिसके भुगतान के लिए कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार रिश्वत की मांग कर रहे।
जांच में मामले को सत्य पाए जाने के बाद ब्यूरो द्वारा एक टीम का गठन किया गया और शिकायतकर्ता द्वारा दो लाख रुपए रिश्वत लेते अभियंता को गर्दनीबाग स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पटना एवं बक्सर स्थित आवास की तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पटना स्थित आवास से भारी मात्रा में नकद राशि एवं स्वणार्भूषण आदि बरामद किये गये हैं।
सूत्रों का कहना है कि अभियंता के घर से एक करोड़ रुपए से ज्यादा नकद, 28 लाख रुपए मूल्य के आभूषण तथा दो करोड़ से अधिक के अचल संपत्ति के कागजात मिले है। अधिकारियों को तलाशी अभियान में और संपत्ति के पता चलने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story