भारत

पुलिस की गोली से 2 युवकों की मौत पर ऊर्जा मंत्री का अजीब बयान, कही ये बात

jantaserishta.com
27 July 2023 2:58 PM IST
पुलिस की गोली से 2 युवकों की मौत पर ऊर्जा मंत्री का अजीब बयान, कही ये बात
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार के कटिहार में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से दो युवकों की मौत को लेकर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि जब बदमाशी करेंगे तो लाठी और गोली चलती ही है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बिजली की अनियमित आपूर्ति को नकारते हुए कहा कि बरसात में ट्रिपिंग की घटना होती रहती है। कहीं पेड़ गिर जाता है, कहीं पोल गिर जाता है, जिसे ठीक करने में समय लग जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार का जो पूर्णिया में ग्रिड है, वहां कुछ समस्या थी, उसे दो दिन पहले ठीक भी कर लिया गया था। लेकिन, इसी बीच कुछ लड़कों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इस हंगामे के बाद ही पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले को विभाग देख रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किसकी गलती थी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर लोग बदमाशी करेंगे तो पुलिस लाठी और गोली चलाती ही है। उन्होंने मुआवजा को लेकर कहा कि आगे देखा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story