प्रेम कहानी का अंत: रेलवे पटरी पर युवक-युवती का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

जमुई: बिहार के जमुई जिले के झाझा रजला रेलखंड पर मंगलवार को पुलिस ने युवक और युवती का शव बरामद किया है। संभावना है कि ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हुई है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने सुबह सतीघाट दुधीजोर पुल के पास से युवक-युवती का शव बरामद किया। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनवेरिया निवासी प्रमोद कुमार और गुगुलडीह की रहने वाली बबिता कुमारी के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों सोमवार से अचानक लापता हो गए थे और मंगलवार को इनका शव मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






