भारत

यूपी में एनकाउंटर जाति, धर्म के आधार होता है: अखिलेश यादव

jantaserishta.com
26 April 2023 1:37 PM IST
यूपी में एनकाउंटर जाति, धर्म के आधार होता है: अखिलेश यादव
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि एनकाउंटर जाति, धर्म के आधार पर और कानून की धज्जियां उड़ा कर हो रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को गाजियाबाद में थे। इस दौरान वह सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि ये बुनियादी सुविधाएं ही दुरुस्त नहीं कर सके हैं, स्मार्ट सिटी का सपना दिखाकर पूरा नहीं किया।
अखिलेश यादव शास्त्री नगर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव के भाई रवि यादव के घर आयोजित एक कार्यक्रम में शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में एनकाउंटर जाति और धर्म के आधार पर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लखनऊ जैसी राजधानी से समाजवादियों का काम हटा दो तो क्या मिलेगा वहां? भाजपा वाले बताएं यहां पर एक ऑटो वाले को पुलिस ने पीट-पीटकर मार दिया, क्या उसकी सरकार ने सहायता की?
अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों को सरकार से लड़ना है, डीएम एसपी से लड़ना है, इनके पैसे से लड़ना है और इनकी टीवी चैनलों से लड़ना है, सोचो कितना कड़ा मुकाबला है।
सपा मुखिया ने कहा कि इनसे स्वास्थ्य सेवाओं पर पूछोगे तो यह तमंचा बोलेंगे, इनसे पूछो कि आपने वादा किया था कि पढ़ाई सस्ती होगी तो बोलेंगे तमंचा, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नहीं कर पाए तो तमंचा, नदियां साफ नहीं कर पाए तो तमंचा।
सपा रालोद गठबंधन के बीच दरार को लेकर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि गठबंधन ठीक है, मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, हम अपने कार्यकर्ता को निराश नही करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story