भारत

पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, एक गिरफ्तार दो फरार

jantaserishta.com
11 Oct 2023 9:53 AM IST
पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, एक गिरफ्तार दो फरार
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी थाना इलाके में गाजियाबाद की स्वाट टीम ग्रामीण जोन और लोनी थाना इलाके की पुलिस कि बीती रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश पर लूट और चोरी के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्वाट टीम ग्रामीण जोन तथा थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने थाना लोनी बॉर्डर से लूट में वांछित बाइक सवार तीन अपराधियो से हुई मुठभेड़ मे एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र, लूट की गई चेन तथा बाइक बरामद हुई है।
10 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मूवी मैजिक लालबाग रोड थाना लोनी बॉर्डर के पास रोड पर स्वाट टीम ग्रामीण जोन तथा थाना लोनी बॉर्डर पुलिस की वांछित अपराधियों से मुठभेड़ हुई है। इस दौरान अपराधी शादान के पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी पर लूट/चोरी आदि के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फरार बदमाश राजा उर्फ कोहिनूर और सलमान की पुलिस टीम तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story