
x
ये शातिर किस्म का मोबाइल स्नैचर है, जो लोगों से मोबाइल छीनने का काम करता था।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक मोबाइल स्नैचिंग करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये शातिर किस्म का मोबाइल स्नैचर है, जो लोगों से मोबाइल छीनने का काम करता था। पुलिस के पास से 21 लूट के मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस को उसको उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस इसके पुराने आपराधिक इतिहास खंगालने की कोशिश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस व मोबाइल फोन स्नैचर बदमाश के बीच सेक्टर 3 के डी ब्लॉक रोड के टूटे रास्ते पर हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश ऋषभ पुत्र कालू निवासी ग्राम जखैता थाना शिकारपुर जिला बुलन्दशहर वर्तमान पता डी 136 गली नं0 7 सुदामापुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद गोली लगने से घायल व गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को उसके कब्जे से 21 मोबाइल फोन, एक तमंचा, 1 जिन्दा, 1 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस गोली से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Tagsग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा न्यूज़ग्रेटर नोएडा पुलिसमोबाइल स्नैचरमुठभेड़Greater NoidaGreater Noida NewsGreater Noida PoliceMobile SnatcherEncounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





