भारत

पुलिस का एक्शन: हिंसा के आरोपी के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

jantaserishta.com
22 Aug 2023 10:10 AM IST
पुलिस का एक्शन: हिंसा के आरोपी के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली
x

DEMO PIC 

अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।
गुरुग्राम: क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ के बाद हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। एक गुप्त सूचना के बाद, जिला अपराध शाखा की एक टीम ने मंगलवार को अरावली पर्वत श्रृंखला के बीहड़ों में मुठभेड़ के बाद नूंह के ढिडारा गांव निवासी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेेेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल भी हो गया।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा, "आरोपी को नल्हड़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल और 5 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।" पुलिस ने बताया कि नूंह हिंसा मामले में अब तक 61 एफआईआर दर्ज की गई है और 280 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैै। नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि पुलिस अफवाल फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story