भारत

गैंगरेप के आरोपियों का एनकाउंटर, कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ किया था दरिंदगी

Nilmani Pal
4 Aug 2025 7:14 AM IST
गैंगरेप के आरोपियों का एनकाउंटर, कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ किया था दरिंदगी
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बांदा में कोचिंग से लौट रही 11वीं की छात्रा से सर्किट हाउस के पीछे गैंगरेप दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑटो चालक और उसके साथी ने तमंचे के बल पर छात्रा को अगवा कर लिया था। छात्रा द्वारा एक आरोपी का नाम और ऑटो नंबर बताए जाने पर पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम डीएम कॉलोनी स्थित एक कोचिंग में पढ़ने गई थी। करीब सात बजे घर जाने के लिए एक ऑटो में बैठी। मवई बाईपास से पहले ऑटो में सवार अन्य सवारियां उतर गईं। इसी बीच ड्राइवर ने मवई बाईपास चौराहा पार करते हुए कृषि विवि के पीछे की ओर जाने वाली सड़क पर ऑटो मोड़ दिया। छात्रा ने विरोध किया तो पीछे बैठे उसके साथी ने मुंह दबा दिया। तमंचा सटाते हुए बोला, चीखी-चिल्लाई तो गोली मार दूंगा। इसके बाद सर्किट हाउस के पीछे ले जाकर दोनों ने गैंगरेप किया। रात करीब सवा आठ बजे मवई बाईपास के पास छोड़कर भाग निकले। खून से लथपथ छात्रा घर पहुंची और आपबीती बताई। परिजन बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे। सूचना पर एसपी ने टीमें गठित कीं। पीड़िता ने ऑटो नंबर और एक आरोपी का नाम कल्लू बताया था। इसी आधार पर सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, रिक्शा वेरिफिकेशन, मिनट टू मिनट ट्रैकिंग से ऑटो की पहचान की। इसके बाद करिया नाला के पास से मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान बबेरू निवासी अनिल वर्मा (ऑटो चालक) और मवई गांव निवासी कल्लू उर्फ मनोज यादव के रूप में हुई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की गैंगरेप पीड़िता जब घरवालों के साथ पुलिस के पास गई तो महिला पुलिसकर्मियों न आरोपितों का हुलिया पूछा। पीड़िता ने रोते हुए बताया कि दोनों आरोपितों में एक का नाम कल्लू है। दूसरे का नाम नहीं जानती है। जब आरोपितों ने मवई बाईपास पर छोड़ा तभी ऑटो का नंबर याद कर लिया था।


Next Story
null