भारत

चेन स्नैचर का एनकाउंटर, भाग रहा था चेकिंग पॉइंट तोड़कर

Nilmani Pal
11 July 2025 7:37 AM IST
चेन स्नैचर का एनकाउंटर, भाग रहा था चेकिंग पॉइंट तोड़कर
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। यूपी में एक बार फिर एनकाउंटर हुआ है। यहां चारों तरफ से घिरने के बाद एक चेन स्नेचर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। वह जमीन पर गिर गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को देवरिया के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देवरिया के एसपी विक्रांत वीर ने अन्य अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के पास देर रात वाहन चेकिंग के दौरान यह एनकाउंटर हुआ। रात को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो युवक एक बाइक पर आते हुए नजर आए, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे, पुलिस ने एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक निषाद निवासी बहसुआ थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर बताया। पुलिस ने इसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जबकि दूसरे ने अपना नाम विश्वजीत निषाद निवासी कंसासुर थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर बताया। दबोचे गए बदमाश देवरिया और गोरखपुर जनपद की कई लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार बदमाश जून 2025 में चौरीचौरा थाना के चौरीचौरा बाजार में एक महिला से चेन लूटी थी। जबकि देवरिया के सीसी रोड में जुलाई माह में इन बदमाशी ने महिला का चेन लूट लिया था। इसके अलावा खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बरौना चौराहे पर मई माह व बहादुरपुर के समीप जुलाई माह में महिला से सोने की चेन लूटी थी।

Next Story
null