
x
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के पुलिस और राजस्थान के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीन अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
बदमाश नयागांव क्षेत्र में पुलिस बैरियर तोड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी मौके से दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू मीणा (30) निवासी जिला दौसा (राजस्थान) तथा विनोद कुमार मीणा (32) निवासी जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल रिंकू मीणा पर राजस्थान में हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी विनोद मीणा के खिलाफ भी राजस्थान के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दून पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इससे पहले देहरादून पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कोकीन तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई राजपुर थाना पुलिस ने की। गिरफ्तार लोगों में सूडान के दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए मूल्य की 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े ड्रग पैडलर राजपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





