भारत
एनकाउंटर: बीच सड़क दोनों तरफ से फायरिंग, 3 बदमाश पकड़ाए
jantaserishta.com
22 Feb 2025 8:04 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को देर रात पुलिस का बदमाशों के साथ एनकाउंटर हुआ। बीच सड़क ही दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है, जबकि तीन गिरफ्तार कर लिए गए। तीनों बदमाश कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
यह मुठभेड़ दिल्ली के बेगमपुर इलाके में हुई। क्राइम ब्रान्च को इंटेलिजेंस के जरिए हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों को लेकर जानकारी मिली थी। पुलिस ने दीप विहार इलाके में उन्हें घेर लिया। तीनों एक बाइक पर बैठकर जा रहे थे। पुलिस की ओर से बदमाशों को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बीच सड़क ही दोनों ओर से कुछ राउंड फायर किए गए। क्राइम ब्रांन्च के पुलिसकर्मियों ने सटीक निशाना लगाते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। इसके बाद तीनों बदमाशों को दबोच लिया गया। मौके से हथियार और बाइक बरामद की गई है। जख्मी बदमाश को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तीनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।समय रहते पुलिस को इसकी पुख्ता जानकारी मिल गई। रात करीब साढ़े 12 बजे दिनों बदमाशों का पता लगा लिया गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बवाना की ओर जा रहे थे। पुलिस ने पीछा करके इन्हें दबोचने का प्रयास किया। फिर रुकने को कहा गया। लेकिन तभी उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





