भारत

एनकाउंटर खत्म: कई बदमाश गिरफ्तार, कमांडो ने संभाला मोर्चा, कई थानों की पुलिस पहुंची

jantaserishta.com
18 Feb 2025 4:36 PM IST
एनकाउंटर खत्म: कई बदमाश गिरफ्तार, कमांडो ने संभाला मोर्चा, कई थानों की पुलिस पहुंची
x
पुलिस ने चारों तरफ से घेरा.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ में हुए जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना के बाद पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि यह मामला गंभीर जमीनी विवाद का है, जिसमें अपराधियों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की थी. जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के बाद अपराधी पास के ही एक घर में जाकर छिप गए थे, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था.

घटना की जानकारी मिलते ही पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मौके पर भेजी गई. चार थानों की पुलिस बल और बड़े अधिकारी भी जल्द ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस ने अपराधियों को घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा था.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पुलिस ने कुशल रणनीति अपनाकर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है.
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कोई भी आरोपी कानून से नहीं बच सकता और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story