भारत

कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर

jantaserishta.com
3 Aug 2025 10:47 AM IST
कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार तीसरे दिन (रविवार को) भी जारी रहा। सुरक्षा बलों ने जारी मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकवादियों को मार गिराया है।
सेना, सीआरपीएफ, और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कुलगाम के अखाल वन क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इलाके की घेराबंदी के बाद सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
इस मुठभेड़ में शुक्रवार को एक आतंकी मारा गया, जबकि शनिवार को दूसरा आतंकी ढेर कर दिया गया। रविवार को तीसरे आतंकी को भी मार गिराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अभी और आतंकी छिपे हो सकते हैं, इसलिए ऑपरेशन जारी रहेगा। घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के आक्रामक अभियान लगातार जारी हैं। सीमा पर सेना हाई अलर्ट पर है और एलओसी की सख्ती से निगरानी की जा रही है।
28 जुलाई को श्रीनगर के हरवान इलाके के दाचीगाम नेशनल पार्क में ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मारा गया था। इन आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान शाह और उसके दो साथी अबू हमजा और जिबरान भाई शामिल थे। ये तीनों आतंकी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में शामिल थे, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई। इसके अगले ही दिन, 29 जुलाई को सेना ने 'ऑपरेशन शिव शक्ति' चलाया, जिसमें दो और आतंकी ढेर किए गए। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के अलावा उनके सहयोगियों, ओवरग्राउंड वर्करों और समर्थकों के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story