भारत

कुलगाम में मुठभेड़ जारी, इलाके को सुरक्षा बलों ने घेरा

jantaserishta.com
27 July 2022 9:08 AM IST
कुलगाम में मुठभेड़ जारी, इलाके को सुरक्षा बलों ने घेरा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है. बरसात के मौसम में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं तो वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षाबल भी अलर्ट हैं. सुरक्षाबलों की ओर से पाकिस्तान से लगती सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं भी बढ़ गई हैं.

बुधवार की सुबह भी जम्मू कश्मीर से आतंकी मुठभेड़ की खबर लेकर आई. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकियों को घेर लिया है और दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है. मुठभेड़ की ये घटना कुलगाम जिले के यारीपुरा की है.
जानकारी के मुताबिक यारीपुरा के बरईहार्ड काठपुरा इलाके में बुधवार यानी 27 जुलाई की सुबह सुरक्षाबलों के जवान गश्त पर निकले थे. इसी दौरान एक जगह दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली. दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पाकर सुरक्षाबलों के जवान उस स्थान पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी.
सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ की इस घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया है. आतंकी मुठभेड़ में सेना की 34 आरआर के जवान जय कुमार घायल हुए हैं.
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षाबल अतिरिक्त चौकसी बरत रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं और इसे देखते हुए सुरक्षाबल भी अतिरिक्त चौकसी बरत रहे हैं. सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान भी तेज कर दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story