भारत

कश्मीर के शोपियां में एनकाउटंर जारी, आतकियों की घेराबंदी

jantaserishta.com
8 Dec 2021 11:29 AM IST
कश्मीर के शोपियां में एनकाउटंर जारी, आतकियों की घेराबंदी
x

J&k News: जम्मू और कश्मीर के शोपियां के चेक चोलन इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. कश्मीर जोन पुलिस ने आज ट्वीट कर बताया कि, "शोपियां के चेक चोलन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं. आगे की डिटेल जल्द दी जाएगी."

वहीं अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा हुआ है. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है. हालांति सुबह से जारी इस मुठभेड़ में अभी तक किसी आतंकी के पकड़े जाने या ढेर होने की कोई खबर नहीं आई है. वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों से घर के दरवाजे और खिड़कियां आदि बंद रखने की अपील की है.
बताया जा रहा है कि इंडियन सिक्योरिटी फोर्ट को शोपियां सेक्टर के चेक चोलैंड इलाके में कुछ आतंकियो के छिपे होने की जानकारी मिली थी. ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. खुफिया जानकारी के आधर पर पुलिस ने टीम तैयार कर इलाके को चारों तरफ से घेर लिया. पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन आतंकियों ने सरेंडर करने की बजाय फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाब में भारतीय सुरक्षाबलोंको भी फायरिंग करनी पड़ी. सुबह से मुठभेड़ जारी है लेकिन अभी तक किसी भी आतंकी के पकड़े जाने की कोई खबर नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story