सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर जारी, पुलिसकर्मी भी घायल, दोनों तरफ से चल रही गोलीबारी

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
चंडीगढ़: पंजाब में सिद्धू मूसेवाला के संदिग्ध हत्यारों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस बीच आसपास के लोगों को पुलिस ने घरों के अंदर ही रहने को कहा है ताकि वे किसी भी तरह की दुर्घटना का शिकार न होने पाएं। यह मुठभेड़ अमृतसर जिले में पाकिस्तान की सीमा से लगे चिचा भकना गांव में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पुरानी हवेली में ये गैंगस्टर छिपे हुए हैं। कहा जा रहा है कि ये तीन गैंगस्टर थे, जिनमें से एक को पुलिस ने मार गिराया है। चिचा भकना गांव से पाकिस्तान की सीमा महज 100 मीटर की ही दूरी पर है। ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि ये गैंगस्टर पाकिस्तान में घुस सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने 2 किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है।
#UPDATE | Punjab: A gangster has been killed in the encounter going on between police and gangsters at Cheecha Bhakna village of Amritsar district, confirms Police Sources
— ANI (@ANI) July 20, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





