
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार बदमाशों की कमर तोड़ने का काम रही है. डकैती की योजना बनाने वालों की जानकारी पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश भाग खड़े हुए. पुलिस के शॉर्ट एकाउंटर में पचार हजार का इनामी बदमाश पकड़ा गया. पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है.
बुलंदशहर में डिबाई थाना पुलिस को शनिवार रात 2 लोगों के बारे सूचना मिली थी. जिसमें कहा गया था कि दो लोग हथियार लिए हैं और डकैती की प्लानिंग कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की सर्चिंग में जुट गई. एक स्थान पर पुलिस को दो लोग दिखाई दिए.
पुलिस को देख वो लोग भागने लगे तो पुलिस ने उनको गोली चलाने की चेतावनी देकर रुकने को कहा. लेकिन बदमाश नहीं रुके. पुलिस की चेतावनी पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी. जबाव में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो घायल होकर जमीन पर गिर गया.
पुलिस उसे पकड़ कर इलाज के जिला अस्पताल ले गई. बदमाश की जानकारी निकाली गई तो वो बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य मंगल निकला. पुलिस को मंगल की लंबे समय से तलाश थी. मंगल पर पचास हजार का इनाम भी था. पुलिस ने बदमाश मंगल से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस के अलावा एक बाइक बरामद की है.
डिबाई थाने के सीओ वरुण कुमार का कहना है कि बदमाश मंगल पर बुलंदशहर में अलग-अलग थानों में लूट के अलावा दूसरे मामलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. मंगल का एक साथी भाग निकला है. जिसकी तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





